हिमाचल प्रदेश में बहुत से लोकप्रिय और प्रसिद्ध पर्टयक स्थान हैं, जो अपनी लोकप्रियता और सुंदरता के लिए देश विदेश में जाने जाते हैं। एक पहाड़ी राज्य होने की वजह से यहां बहुत से लोकप्रिय और प्रसिद्ध ट्रेक स्तिथ है। जो हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित है।
एक ऐसा ही लोकप्रिय और प्रसिद्ध ट्रेक है, जिसे Friendship Peak के नाम से जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय पोर्टयक स्थान है।
जो प्रकृति की सुंदरता से भरपूर है, जिसकी ऊंचाई समुद्रतल से लगभग 5,289 मी की है। यह लोकप्रिय ट्रेक उच्च हिमालय में स्थित है।
Contents
लोकप्रिय ट्रेकिंग स्पॉट में से एक
यह खूबूसरत ट्रेक पीर पंजाल रेंज में स्थित है। जो यहां की यात्रा करने आये सैलानियों को बहुत से अद्भुत और खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है। इस ट्रेक में बर्फीली चोटियों का मैत्रीपूर्ण और अद्भुत दृश्य पर्टयकों को बहुत ही रोमांचित करता है।
Friendship Peak ट्रेक हिमाचल प्रदेश में एक लोकप्रिय ट्रेकिंग स्पॉट में से एक माना जाता है, हर साल यहां बहुत से सैलानी घूमने और ट्रेक करने के लिए आते है।
मनाली से होकर गुजरता है इस ट्रेक की खूबसूरत यात्रा
हिमाचल का यह मैत्री शिखर मनाली में ब्यास कुंड क्षेत्र में स्थित है, यह ट्रेक सीमित या बिना पर्वतारोहण के ज्ञान के लिए एक आदर्श गैर-तकनीकी या ट्रेकिंग चोटी है।
विदेशी पर्यटकों के लिए भी यह सबसे लोकप्रिय पर्वतीय क्षेत्र माना जाता है। पर्टयक इस ट्रेक की यात्रा करने के लिए नई दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू कर सकते है।
पर्टयक यहां पहले चरण में पर्टयक सुंदर और लोकप्रिय पर्टयक स्थान मनाली पहुंचेंगे। मनाली एक बहुत ही खूबसूरत पर्टयक स्थान है।
ग्लेशियर के दाहिने बाईं ओर एक छोटा सा जल निकाय स्थित
पर्टयक अपने इस ट्रेक की यात्रा के दौरान मनाली का भ्रमण करते हुए मुख्य आकर्षण मनाली का दौरा करेंगे। यहां बहुत से धार्मिक स्थान भी स्थित है। मनाली में हडिम्बा मंदिर नामक एक मंदिर प्रसिद्ध है।
उस के बाद सैलानी ब्यास कुंड का दौरा भी कर सकते है। जो ग्लेशियर के दाहिने बाईं ओर एक छोटा सा जल निकाय है। यह पर्टयकों को अपने ओर आकर्षित करता है। जिस का पानी व्यास नदी में मिलता है।
प्रदेश में सबसे चुनौतीपूर्ण ट्रेक में से एक
हिमाचल प्रदेश में स्थित सबसे अच्छे ट्रेक में से एक सोलंग वैली से धुंडी तक का ट्रेक है। जो बहुत ही रोमांचित ट्रेक है। इसके बाद सैलानी पास बेस कैंप की यात्रा करने का अवसर होगा।
इसके बाद पर्टयक धुन्धी की यात्रा करेंगे। मैत्री शिखर एक ट्रेकर का स्वर्ग के समान है। हिमालय पर्वतमाला द्वारा गठित चांदी के क्षितिज के पीछे।
फ्रेंडशिप पीक ट्रेक हिमाचल प्रदेश में सबसे चुनौतीपूर्ण ट्रेक में से एक माना जाता है। पर्टयकों को यहां ट्रेकिंग करने से पहले उच्च ऊंचाई पर यात्रा करने का पूर्व अनुभव प्राप्त होना चाहिए।
यह खूबसूरत यात्रा सोलंग वैली से होकर गुजरती है। सोलंग एक बहुत ही रोमांचित पर्टयक स्थान है।
हिमाच्छादित पटरियों और संकीर्ण लकीरों पर ट्रेक
जिसमें कई बेहद अद्भुत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर अल्पाइन घास के मैदान स्थित हैं।
जिनमें से घने जंगल हैं। जैसे-जैसे पर्टयक अधिक ऊंचाई पर चढ़ना शुरू करेंगे, पर्यटकों को बर्फ के मोटे बिस्तर पर चढ़ना होगा। जो अपने आप में बहुत ही रोमांचित माना जाता है।
हिमाच्छादित पटरियों और संकीर्ण लकीरों पर ट्रेक करना होगा। जो सैलानियों को बेहद रोमांचित करेगा। इस के इलावा पर्टयक वशिष्ठ के गर्म पानी के झरने और नग्गर रोरिक आर्ट गैलरी का भी दौरा कर सकते है।
लोकप्रिय फ्रेंडशिप पीक ट्रेक जाने के लिए सही समय
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में स्थित “फ्रेंडशिप चोटी ट्रेक” यह एक उच्च ऊंचाई पर स्थित है। इसलिए इस ट्रेक की ओर से इसे कुछ ऊंचाई पर फिटनेस की आवश्यकता होती है।
इस लिए इस ट्रेक को करने से पहले थोड़ी बहुत ट्रेकिंग की जानकारी होनी चाहिए। इस लोकप्रिय फ्रेंडशिप पीक ट्रेक जाने के लिए सही समय जून, जुलाई, सितंबर और अक्टूबर साल का सबसे अच्छा समय माना जाता है।
यह ट्रेक हिमाचल प्रदेश में स्थित सबसे लोकप्रिय पर्टयक स्थानों में से एक माना जाता है।