हिमाचल प्रदेश में बहुत से लोकप्रिय ऐतिहासिक पर्टयक स्थान स्तिथ है, जो अपनी लोकप्रियता और शीतल वातावरण के लिए जाने जाते है। हिमाचल प्रदेश में बहुत सी ऐतिहासिक इमारते स्तिथ है,
एक ऐसा ही लोकप्रिय पर्टयक स्थान है हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला में, शिमला इतिहास काल से ही ब्रिटिश सरकार का लोकप्रिय स्थान रहा है। जिस कारण उन्होंने यहां बहुत सी अद्भुत इमारते बनाई थी। तथा यहां बहुत से अपने कर्यालय स्थापित किये थे।
जिसमे मॉल रोड के समीप शिमला केंद्र में स्तिथ Gaiety Heritage कल्चरल कॉम्प्लेक्स एक महत्वपूर्ण और बेहद लोकप्रिय पर्यटक स्थान है। ऐतिहासिक जानकारी के अनुसार इसे 1887 में 30 मई को खोला गया था।
Contents
- 1 हेनरी इरविन द्वारा किया था इस इमारत को डिजाइन
- 1.1 19 वीं शताब्दी के अंत में वर्तमान भारत के सबसे पुराने जीवित ब्रिटिश संरचनाओं में से एक
- 1.2 दो दशकों के बाद यह पाया गया कि इमारत संरचनात्मक रूप से असुरक्षित थी
- 1.3 एम्फीथिएटर, आर्ट गैलरी, और पुराने थिएटर हॉल सहित कई ऐतिहासिक चीजों के लिए लोकप्रिय
- 1.4 शिमला में स्तिथ एक प्रसिद्ध लोकप्रिय और ऐतिहासिक स्थानों में एक
- 1.5 Share this:
- 1.6 Related posts:
हेनरी इरविन द्वारा किया था इस इमारत को डिजाइन
इस प्रसिद्ध काम्प्लेक्स को ऐतिहासिक सांस्कृतिक केंद्र को हेनरी इरविन द्वारा डिजाइन किया गया था। इस इमारत की उत्कृष्ट गोथिक शैली की वास्तुकला विक्टोरियन कलात्मकता की सच्ची अभिव्यक्ति है।
जो यहां आये पर्टयकों को आकर्षित करता है। शिमला में स्तिथ यह गाइएटी हेरिटेज कल्चरल काम्प्लेक्स 122 साल पुराना थिएटर-कॉम्प्लेक्स है। जो हिमाचल प्रदेश में स्तिथ एक बहुत ही लोकप्रिय पर्टयक स्थान है।
19 वीं शताब्दी के अंत में वर्तमान भारत के सबसे पुराने जीवित ब्रिटिश संरचनाओं में से एक
जो आपको 19 वीं शताब्दी के अंत में वर्तमान भारत के सबसे पुराने जीवित ब्रिटिश संरचनाओं में से एक में ले जाता है। यहां आप को ऐतिहास की बहुत से रोचक तथ्यों को जानने का मौका मिलता है।
यह ब्रिटिश सरकार द्वारा बनाया गया एक अद्भुत स्थान है। यह काम्प्लेक्स को रुडयार्ड किपलिंग, पृथ्वीराज कपूर, बाटन पावेल और के।एल। सहगल, जैसे महान लोगों ने इसकी भौतिक इकाई को अमर कर दिया है।
दो दशकों के बाद यह पाया गया कि इमारत संरचनात्मक रूप से असुरक्षित थी
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में स्तिथ यह ऐतिहासिक कॉम्प्लेक्स प्रारंभ में यह एक शस्त्रागार, पुलिस कार्यालय, थिएटर, बॉलरूम, बार और एक पांच मंजिला इमारत हुआ करती थी।
बताया जाता है की इसकी स्थापना की तारीख से लगभग दो दशकों के बाद यह पाया गया कि इमारत संरचनात्मक रूप से असुरक्षित थी।
इसी लिए आंशिक रूप से इस इमारत को ध्वस्त कर दिया गया था लेकिन गेयटी थियेटर इससे अछूता नहीं रहा। इस परिसर में सबसे लोकप्रिय आकर्षित विक्टोरियन थिएटर है। जो शिमला घूमने आये पर्टयकों को बेहद आकर्षित करता है।
एम्फीथिएटर, आर्ट गैलरी, और पुराने थिएटर हॉल सहित कई ऐतिहासिक चीजों के लिए लोकप्रिय
यह लोकप्रिय और प्रसिद्ध स्थान प्रदर्शनी स्थलों बहुउद्देश्यीय हॉल, एम्फीथिएटर, आर्ट गैलरी, और पुराने थिएटर हॉल सहित कई ऐतिहासिक चीजों के लिए जाना जाता है। यह राजधानी शिमला में प्रदर्शन कला का एक केंद्र है।
यह परिसर अपनी सांस्कृतिक प्रमुखता के कारण हमेशा ही चर्चा में रहता है। हर साल बहुत से सैलानी यहां घूमने और समय व्यतीत करने के लिए आते है।
शिमला में स्तिथ एक प्रसिद्ध लोकप्रिय और ऐतिहासिक स्थानों में एक
यह स्थान शिमला में स्तिथ एक लोकप्रिय और ऐतिहासिक स्थानों में से एक माना जाता है। इस टाउन हॉल के साथ में ही गेयटी थियेटर की योजना बनाई गई और
एक साथ निर्माण किया गया। ऐतिहासिक जानकारी के अनुसार यहां दर्ज होने वाला पहला नाटक 9 जून 1838 को प्रदर्शित हुआ था।
यदि आप यदि हिमचाल प्रदेश की यात्रा के लिए आटे हो तो इस लोकप्रय पर्टयक स्थान की यात्रा करना ना भूले यह स्थान आप को बहुत ही रोमाचैत करेगा तथा यहां का सुखद वातावरण आप के मन को तरोताजा कर देगा।